ओम पर्वत का रहस्य. Om Parwat Ka Rahasya

Om Parwat Ka Rahasya

नमस्ते दोस्तों स्वागत है आपका देवभूमि उत्तराखंड के आज के नए लेख में। आज के इस लेख के माध्यम से हम आप सभी लोगों के साथ उत्तराखंड का ओम पर्वत का रहस्य के बारे में जानकारी साझा करने वाले हैं। देवभूमि उत्तराखंड में ऐसे अनेकों स्थान है जो कि अपने रहस्य और पौराणिक इतिहास के लिए पहचाने जाते हैं। उन्हीं स्थानों में से एक है उत्तराखंड का ओम पर्वत जोकि अपने रहस्य के लिए पहचाना जाता है। आज के इस लेख में हम आपको ओम पर्वत का रहस्य (Om Parwat Ka Rahasya)एवं ओम पर्वत के बारे ( Om Parwat Ke Baren Me)में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आएगा इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ना।

ओम पर्वत उत्तराखंड. Om Parwat Ka Rahasya

ओम पर्वत भारत के उत्तराखंड राज्य के हिमालय पर्वत श्रृंखला के पहाड़ों में से एक है। ओम पर्वत समुद्र तल से 6191 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। प्रसिद्ध ओम पर्वत अपने रहस्य ( Om Parwat Ka Rahasya ) में के लिए पहचाना जाता है। इस पहाड़ पर बर्फ के बीच में ओम शब्द का आकार दिखाई देता है शायद इसीलिए इस पर्वत को ओम पर्वत के नाम से जाना जाता है। यह चोटी न केवल हिंदू धर्म में बल्कि बौद्ध और जैन धर्म में भी को पर्वत का विशेष महत्व माना गया है। नाबीडांग यह पर्वत आसानी से देखा जा सकता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हिमालय पर कुल आठ प्रकार की प्राकृतिक आकृतियां बनी हुई है। इनमें से केवल ओम पर्वत के बारे में अभी तक जानकारी हासिल हो पाई है।

ओम पर्वत से आदि कैलाश की दूरी लगभग 26 किलोमीटर है इसलिए यहां से आदि कैलाश की यात्रा सरल मानी जाती है। यदि आप भी ओम पर्वत के दर्शन करना चाहते हैं तो कैलाश मानसरोवर की यात्रा के दौरान यात्री लिपुलेख के शिविर से ओम पर्वत के दर्शन कर सकते हैं।

रहस्यमई ओम गुफा में भगवान शिव जी का वास माना जाता है। इसलिए कैलाश मानसरोवर यात्रा और कैलाश पर्वत की यात्रा ( Kailash Parwat Ki Yatra ) के साथ-साथ ओम पर्वत की यात्रा भी बड़ी ही शुभ मानी जाती है। कई पर्वतारोहियों के माध्यम से इस पर्वत पर पहुंचने का प्रयास किया गया है ।

कैलाश मानसरोवर का महत्व. Kailash Maansarovar Ka Mahatwa

ओम पर्वत के साथ कैलाश मानसरोवर का बड़ा महत्व माना जाता है हिंदू मान्यताओं के अनुसार कैलाश मानसरोवर को शिव पार्वती का घर माना जाता है । पौराणिक कहानियों एवं इतिहास के अनुसार कई देवता दानव , ऋषि मुनि सदियों से यहां तपस्या करते हैं।
किवदंती है कि जो भी मनुष्य मानसरोवर की धरती को छू लेता है वह ब्रह्मा के बनाए स्वर्ग के दर्शन करता है।

ओम पर्वत का रहस्य. Om Parwat Ka Rahasya

हिंदू पौराणिक कहानियों में ओम पर्वत का वर्णन बेखुदी से देखने को मिलता है लेकिन ओम पर्वत का रहस्य ( Om Parwat Ka Rahasya) को लेकर आज भी लोग चिंतित और जानने को बेताब रहते हैं। इतिहास के अनुसार हिमालय पर्वत पर आठ प्रकार की प्राकृतिक आकृतियां विद्यमान हैं जिनमें से केवल ओम की आकृति वाले पर्वत को ही पहचाना गया है। बाकी सात प्रकार की आकृति वाले पर्वत आज भी अपने रहस्य को संजोए हुए हैं। हिंदू मान्यताओं में ओम पर्वत को बड़ा ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ओम पर्वत को भगवान शिव जी और मां पार्वती के निवास स्थान माना गया है।

दोस्तों यह तो हमारा आजकल एक जिसमें हमने आपको ओम पर्वत का रहस्य के बारे में (Om Parwat Ka Rahasya) जानकारी दी। आशा करते हैं कि आपको ओम पर्वत के बारे में जानकारी मिल गई होगी। यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर साझा करें।

ओम पर्वत का रहस्य F&Q

Q – ओम पर्वत किस जिले में स्थित है

Ans – ओम पर्वत भारत और नेपाल के बीच हिमालय श्रृंखला पर स्थित है। जो कि पश्चिमी नेपाल के दारचूला जिले में स्थित है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा के दौरान इस पर्वत के दर्शन लिपुलेख दर्रा के सामने से किए जा सकते हैं।

Q – ओम पर्वत कहां स्थित है

Ans – ओम पर्वत भारत और नेपाल की सीमा के बीच स्थित है। ओम पर्वत को आदि कैलाश पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। बर्फ से बने ओम की आकृति के कारण इस पर्वत का नाम ओम पर्वत रखा गया। इस पर्वत के आसपास बसे शिखर आज भी अपने रहस्य को संजोए हुए हैं।

Q – ओम पर्वत की खोज किसने की

Ans – ओम पर्वत की खोज का श्रेया टीआरसी प्रबंधक विपिन पांडे को जाता है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा के दौरान टीआरसी प्रबंधक विपिन पांडे ने 1981 में ओम पर्वत की खोज की थी।

Q – ओम पर्वत की ऊंचाई कितनी है

Ans – यदि बात की जाए ओम पर्वत की ऊंचाई की तो बताना चाहेंगे कि वह पर्वत की ऊंचाई समुद्र तल से 6191 मीटर है। यह पर्वत दिव्य आत्माओं का निवास माना जाता है।

Q – ओम पर्वत उत्तराखंड

Ans – समुद्र तल से 6191 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ओम पर्वत भारत के उत्तराखंड राज्य की पिथौरागढ़ जिले में स्थित है। ओम पर्वत आदि कैलाश पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय इतिहास में ओम पर्वत का रहस्य बड़ा ही महत्वपूर्ण माना गया है।

यह भी पढ़ें – 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *