कगथुन गॉंव पौड़ी गढ़वाल. Kagthun Village Pauri Garhwal

Admin

Updated on:

Kagthun Village Pauri Garhwal
Spread the love

कगथुन गॉंव भारत के उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले, तहसील सतपुली, ब्लॉक-एकेश्वर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत गॉंव है। ( Kagthun Village Pauri Garhwal) ग्राम-ईडा, गोर्ली, मोल्ठी, मालई, कुंडोली एवं चौथी इसके निकटतम पड़ोसी गॉंव है। प्राथमिक शिक्षा के लिए गॉंव में ही स्कूल है लेकिन उच्च प्राथमिक, निम्न माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए श्रीकोटखाल में स्कूल है और वहीं पर सरकारी आयुर्वेदिक चिकित्सालय भी है। ग्रामीण जनों के लिए रोजमर्रा की सभी चीजे निकटतम बाजार श्रीकोटखाल और एकेश्वर बाजार में पूर्ण रूप से उपलब्ध है।

गांव की असली ताकत ( Kagthun Village Pauri Garhwal) आपसी भाईचारा एवं तालमेल है। ग्रामीण वासी सुबह नाश्ता के करने के बाद अपने अपने दैनिक कार्यों में जुट जाते है जिसमे मुख्य रूप से कृषि, गाय और बकरी पालन का काम आता है। यहां पर भगवान भोले नाथ मंदिर की कृपा तले लगभग दो शताब्दी पहले पूर्वजों द्वारा बनाया गया एक प्राकृतिक जल स्रोत (पंदेरा) भी है जो अविरल रूप से जनमानस का कल्याण कर रहा है। गांव का खुशहाली और समृद्धशाली होने का भी मुख्य कारण यही जल स्रोत है। गांव में फल फूल की कोई कमी नही, ग्रामीण लोग फलों के पेड़ लगाने में बहुत रुचि रखते है जिसमे मुख्यतः पपीता, नाशपाती, माल्टा, आडू, अमरूद, अखरोड आते है।

“अतिथि देवो भव” ग्राम वासियों का संकल्प है और यही रीत पूर्वजों से चली आ रही है। पहले मनोरंजन के लिए गांव के लोग भैलो नाम का त्योहार मनाते थे। दीपावली के समय ग्रामवासियों के द्वारा बबलू (एक प्रकार की घास) से एक मोटी रस्सी बनाई जाती थी फिर एक बड़े खेत में पुरुष और स्त्रियां द्वारा सयुंक्त रूप से रस्साकसी करते थे, किसी एक पक्ष के जीतने के बाद बहुत खुशियां मनाई जाती थी। लेकिन आजकल के नवीन युग में यह खेल लगभग विलुप्त गया आजकल के युवा मोबाइल में ही व्यस्त है।

कगथुन गांव में ( Kagthun Village Pauri Garhwal) रामलीला के स्थान पर महाभारत का वीर अभिमन्यु संस्करण नाटक के रूप में खेला जाता था, जो पूरे ब्लॉक में प्रसिद्ध था युवाओं का रोजगार की तलाश हेतु दूरस्थ स्थानों में जाने के कारण यह नाटक भी कई वर्षों से नदारद है, आने वाले वर्षो में इसको फिर शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। विगत वर्षो में ग्राम प्रधानों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए गांव की सुंदरता में चार चांद लगा दिए, जिसके कारण सरकार द्वारा कगथुन गांव को पुरुष्कृत भी किया गया।।

🌹धन्यवाद 🌹
संतोष ध्यानी
ग्राम कगथुन

Kagthun Village Pauri Garhwal
पताकगथुन गॉंव, पौड़ी गढ़वाल जिला, तहसील सतपुली, ब्लॉक-एकेश्वर
जिलापौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड
ब्लॉकएकेश्वर
पिनकोड246131
नजदीकी गांवईडा, गोर्ली, मोल्ठी, मालई, कुंडोली


Spread the love

2 thoughts on “कगथुन गॉंव पौड़ी गढ़वाल. Kagthun Village Pauri Garhwal”

  1. जननी जन्म भूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी

    Reply

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

× Chat with us