हरेला के शुभकामना सन्देश। Harela Wishes and Beautiful Quotes 

Harela Wishes and Beautiful Quotes
Spread the love

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका देवभूमि उत्तराखंड के आज के नए लेख में। इसलिए के माध्यम से हम आप लोगों के साथ हरेला पर्व के शुभकामना संदेश ( Harela Wishes and Beautiful Quotes  ) , लेकर आए हैं। उत्तराखंड में विभिन्न प्रकार के पर्व एवं लोक पर्व मनाया जाते हैं उन्हीं लोक पर्व में से एक है हरेला पर्व उत्तराखंड में बड़ी ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। आज हम आपको हरेला पर्व के शुभकामना संदेश ( Harela Wishes and Beautiful Quotes ) लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने परिवार एवं सभी संबंधियों के साथ साझा कर सकते हैं।

Uttarakhand Ka Lokparv Harela

हरेला उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्यौहारों में से एक है। सावन माह की संक्रांति यानि प्रथम दिन (एक गत्ते ) को मनाया जाने वाला यह प्रसिद्ध त्यौहार प्रदेश के कुमाऊँ मंडल में हर घर में मनाया जाता है। यह त्यौहार पर्यावरण संरक्षण, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने आराध्य और भगवान शिव तथा उनके परिवार के डिकारों की पूजा करते हैं। हरेले की कटाई कर इसके तिनके अपने ईष्टों को अर्पित किये जाते हैं। फिर परिवार की वरिष्ठ महिला द्वारा प्रत्येक सदस्य को हरेले के तिनकों को शिरोधारण करते हुए आशीर्वाद वचन (शुभकामना ) दिए जाते हैं।

Uttarakhand Ka Lokparv Harela

लाग हर्याव लाग दशैं, लाग बग्वाव,
जी ये जागिये,
स्याव जस बुद्धि है जौ,
सूर्जजस तराण ऐ जौ,
आकाश बराबर उच्च है जैए,
धरती बराबर चकाव,
दूब जम फलिये,
हिमाल में धूं छन तक,
गंग ज्यू में पानी छन तक,
सिल पिसि भात खाये जांठ टेकि झाड़ जाये,
जी रये जागिर ……

Uttarakhand Ka Lokparv Harela

आशीर्वाद वचन का भावार्थ इस प्रकार है – आपको हरेला पर्व शुभ हो। आप जीते-जागते रहे, आप स्यार की जैसे (लोमड़ी)
चतुर और सूर्य के समान तेजस्वी बने , आसमान के बराबर ऊँचा और धरती के बराबर चौड़ा हो जाएँ, आपकी जमीन पर दूब (घास) के समान मजबूत पकड़ हो, हिमालय में जब तक बर्फ रहे और गंगा जी में जब तक जल रहे तब तक आप जीवित रहना। तुम बुढ़ापे में सिलबट्टे में पिसा हुआ भात (चावल) खाने तक जीवित रहना। तुम जीते-जागते रहना ।

Uttarakhand Ka Lokparv Harela

तो यह था हमारा आज का लेख जिसमें हमने आपको उत्तराखंड का लोक पर्व करेला पर्व के शुभकामना संदेश के बारे में जानकारी दी। करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर साझा करें। उत्तराखंड से संबंधित ऐसे ही जानकारी युक्त लेख पाने के लिए देवभूमि उत्तराखंड को जरूर फॉलो करें।

यह भी पढ़ें –


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *