दायरा बुग्याल ट्रैक. Daira Bugyal Uttarakashi

Daira Bugyal Uttarakashi

नमस्ते दोस्तों स्वागत है आपका देवभूमि उत्तराखंड के आज के नए लेख में। आज के इस लेख के माध्यम से हम आप लोगों के साथ दयारा बुग्याल उत्तरकाशी के बारे में जानकारी देने वाले हैं। देव भूमि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य का एक जगमगाता उदाहरण है। जो धार्मिक पर्यटन स्थल और प्रकृति की हसीन वादियों को अपने में समेटे हुआ है। उन्हीं खूबसूरत पर्यटन स्थलों मैं से एक है दायरा बुग्याल उत्तरकाशी जो कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हैं और हर वर्ष लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। आज के इस लेख में हम आपको दायरा बुग्याल एवं दायरा बुग्याल ट्रेक के बारे में जानकारी देने वाले हैं। आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आएगा इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ना।

दायरा बुग्याल ट्रैक. Daira Bugyal Uttarakashi

प्रकृति का स्वर्ग कहे जाने वाले उत्तराखंड में घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। उन्हें खूबसूरत जगहों में से एक है दायरा बुग्याल। जोकि उत्तराखंड के प्रसिद्ध बुग्यालों में से एक है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित दायरा बुग्याल एक रमणीक और मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करने वाले पर्यटन स्थलों में से एक हैं। दायरा बुग्याल ट्रैक उत्तराखंड में काफी प्रसिद्ध है । समुद्र तल से 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दायरा बुग्याल सर्दियों के समय में बर्फ से ढके खूबसूरत से हास्य प्रस्तुत कराता है। दरअसल अब आप यह सोच रहे होंगे कि दायरा बुग्याल या बुग्याल क्या होते हैं। चलिए हम पहले बुग्याल के बारे में जानते हैं।

बुग्याल क्या होते हैं. Bugyal Kya Hote Hai

बुग्याल मुख्य रूप से पहाड़ की चोटी पर स्थित वह जगह है जहां पर छोटी-छोटी घास होती है। इस इस क्षेत्र में पेड़ पौधे कम पाए जाते हैं। और दूर दूर तक यहां से खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत होते हैं इसलिए उन्हें बुग्याल कहा जाता है। पहाड़ की चोटी पर हल्की-फुल्की घास और पेड़ पौधों से वंचित जगह को बुग्याल कहते हैं।

दायरा बुग्याल उत्तरकाशी. Daira Bugyal Uttarakashi

दायरा बुग्याल भी उन्हीं प्रमुख बुग्यालों में से एक है जो पूरे वर्ष भर में लगभग हजारों आगंतुकों को आकर्षक करता है। दायरा बुग्याल मुख्य रूप से प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है जिसके कारण यह कैंपिंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों को अंजाम देता है। यदि आप लोग प्रकृति प्रेमी हैं और पहाड़ों में यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं। तो दायरा बुग्याल आपके लिए एक अच्छा यात्रा विकल्प हो सकता है।

Daira Bugyal Uttarakashi

दायरा बुग्याल दोस्तों के साथ यात्रा करने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इस खूबसूरत से स्थान में आप कैंपिंग और ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं। पहाड़ की खूबसूरत सी चोटी पर बने कैंप दोस्तों के साथ खूबसूरत से पल बिताने के लिए आपको मंजूर करने वाला है।

दायरा बुग्याल से आप आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ स्थानीय गांव के दर्शन भी कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप सर्दियों के समय में दायरा बुग्याल की यात्रा का प्लान बनाते हैं तो आप को यहां पर बर्फ से ढकी खूबसूरत सी चोटिया भी देखने को मिल जाती है।

यदि आप शहर की तपती गर्मी से कुछ दिन की छुट्टियां लेकर पहाड़ी के लिए स्टेशन और पहाड़ के मनोरम दृश्यों का आनंद लेना चाहते हैं। जहां पर शुद्ध हवा पानी और शहर की तपती गर्मी से छुटकारा मिल सके। तो दायरा बुग्याल कहीं ना कहीं आपको अपनी और आकर्षित करने वाला है। इसके आसपास का खूबसूरत दृश्य वाकई में देखने लायक है। यदि आप भी वाकई में प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको जिंदगी में एक बार दायरा बुग्याल के दर्शन जरूर करने चाहिएं।

दायरा बुग्याल कैसे पहुंचे. Daira Bugyal Kese Pachuchen

दोस्तों यदि आप भी दायरा बुग्याल के दर्शन करना चाहते हैं और दयारा बुग्याल कैसे पहुंचे सवाल से परेशान हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। देवभूमि उत्तराखंड के माध्यम से आपको किसी भी विषय के ऊपर संपूर्ण जानकारी दी जाती है।

दायरा बुग्याल मुख्य रूप से उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित हैं। इसका निकटवर्ती गांव बारसू गांव है। यहां से दायरा बुग्याल की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है। बारसू गांव तक पहुंचने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बस एवं टैक्सिया उपलब्ध है। देहरादून से लगभग 186 किलोमीटर की दूरी तय करने पर दायरा बुग्याल के दर्शन होते हैं। आप अपने नजदीकी शहर, कस्बे, व गांव से दायरा बुग्याल के दर्शन कर सकते हैं। देश की राजधानी दिल्ली से दयारा बुग्याल की दूरी लगभग देहरादून होते हुए 350 किलोमीटर है। सड़क मार्ग के माध्यम से आप यहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

दोस्तों यह तो हमारा आज का लेख जिसमें हमने आपको दायरा बुग्याल के बारे में जानकारी साझा की। यह लेख पढ़ने के बाद आपको दायरा बुग्याल ट्रैक एवं दायरा बुग्याल उत्तराखंड के बारे में जानकारी मिल गई होगी। आपको यह आलेख कैसा लगा हमें कमेंट के माध्यम से बताएं और यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर साझा करें।

यदि आप भी ऐसे ही उत्तराखंड से संबंधित जानकारी हमसे साझा करना चाहते हैं तो हमें फेसबुक एवं इस संग्राम के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *