हेलो दोस्तों स्वागत है आपका देवभूमि उत्तराखंड के आज के नई लेख में। इस लेख में हम बात करने वाले हैं उत्तराखंड की प्रमुख चित्रकला शैली ऐपण ( aipan art of uttarakhand) के बारे में। दोस्तों जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि उत्तराखंड राज्य अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए पहचाना जाता है। यहां की संस्कृति और परंपराएं यहां के लोगों के जीवन के देन हैं और इन्हीं लोगों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्य किए हैं। चित्रकला के क्षेत्र में ऐपण कला का अपने आप में खास महत्व माना जाता है। आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं ऐपण के बारे में आशा करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आएगा इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ना।
उत्तराखंड की चित्रकला शैली ऐपण. Painting style of Uttarakhand Aipan
ऐपण उत्तराखंड की एक स्थानीय चित्रकला शैली है जिसका उपयोग मुख्य रूप से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में काफी अधिक किया जाता है। इस चित्रकला ( Aipan Art of Uttarakhand) के माध्यम से शादी विवाह पूजा पाठ एवं तीज त्योहार जैसे धार्मिक शुभ अवसरों पर विभिन्न प्रकार के ऐपण बनाएं जाते हैं।
चित्रकला शैली में विभिन्न रंगों का उपयोग किया जाता है । यह रंगोलिया शुभ अवसरों पर विभिन्न प्रकार के ज्यामितीय आकारों में बनाई जाती हैं। इस चित्रकला शैली की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें प्रकृति की छाप स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। इसलिए उत्तराखंड की प्रमुख चित्रकला शैली में ऐपण चित्रकला शैली ( aipan art of uttarakhand)का नाम सर्वश्रेष्ठ स्थान पर आता है। यह चित्रकला शैली न केवल उत्तराखंड में ही प्रसिद्ध है बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी इस शैली का उपयोग करके चित्र बनाए जाते हैं जबकि इसे अन्य नाम से भी पहचाना जाता है।
ऐपण डिजाइन केसे बनाएं. How to Make Aipan Art of Uttarakhand
ऐपण चित्रकला शैली में विभिन्न प्रकार के डिजाईन का उपयोग किया जाता है। जिसे उत्तराखंड की महिलाएं गेरू तथा चावल के विस्वार का प्रयोग करते हैं। ऐपण चित्रकला शैली के माध्यम से घर के प्रवेश द्वार, रसोई की दीवारों तथा पूजा कक्ष ( mandir aipan design) में विषेस प्रकार के चित्र बनाए जाते हैं. जबकि आज के समय में देखे तो ऐपण चित्रकला शैली का उपयोग कपड़ों और साड़ी के अलावा बर्तनों के डिजाइन बनाने में भी किया जाता है ।
ऐपण चित्रकला के मुख्य डिजाइन. Aipan Design
दोस्तों ऐपण चित्रकला के माध्यम से विभिन्न प्रकार के डिजाइन तैयार किए जाते हैं जो कि कुछ इस प्रकार से हैं। यह डिजाइन आपको उत्तराखंड में मुख्य रूप से देखने को मिल जाते हैं और इनका उपयोग लगभग हर जगह देखने को मिलता है।
चौखाने, चौपड़, चांद, सूरज, गणेश, फूल पत्ती, स्वास्तिक , पो, आदि प्रकार के रूपांकर तैयार करने में किया जाता है।
ऐपण बनने की विधि. Method of Making Appan
दोस्तो आप जानते हैं कि ऐपण डिजाइनों को बनाने के लिए हाथ की उंगलियों का उपयोग किया जाता है। इस चित्रकला शैली की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें डिजाइनों को केंद्र से बाहर की और खूबसूरती से बनाया जाता है। इस शैली में चित्रों का अपने आप में खास एवं ऐतिहासिक महत्व होता है।
दोस्तों यह था हमारा आज का लेख जिसमें हमने आपको ऐपण चित्रकला शैली के बारे में ( Aipan Art of Uttarakhand) जानकारी प्रदान की। आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। दोस्तों आपको यह लेख कैसा लगा हमें टिप्पणी के माध्यम से बताएं और देवभूमि उत्तराखंड से संबंधित ऐसे ही जानकारी युक्त ले पाने के लिए हमें जरूर फॉलो करें।
यह भी पढ़े –
- उत्तराखंड की चित्रकला शैली. Major painting style of Uttarakhand
- उत्तराखंड में देवी के प्रसिद्ध मंदिर. Devi Mandir In Uttarakhand
- उत्तराखंड के प्रमुख लोक पर्व. Uttarakhand Ke Lokparv
- उत्तराखंड राज्य परिचय. Uattarakhand Parichay